श’राब के खिलाफ छा’पेमारी करने गई पुलिस पर ह’मला, दौड़ा-दौड़ा कर पी’टा

पटना: राजधानी पटना से सटे नौबतपुर इलाके में अवैधशराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची मद्य निषेध विभाग की टीम पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हमला कर दिया. ग्रामीणों ने मद्य निषेध विभाग के पुलिसकर्मियों को खदेड़-खदेड़कर पीटा. बताया जा रहा है कि इस क्रम में दारोगा सहित एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है. जिन्हें इलाज के लिए नौबतपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

Thumbnail imageमद्य निषेध विभाग की टीम पर हमला

इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि सोमवार की देर शाम पटना के नौबतपुर थानाक्षेत्र के रघुरामपुर भेलूरा गांव स्थित मुसहरी में मद्यनिषेध विभाग की टीम अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी. इसी बीच में ग्रामीणों ने मद्यनिषेध विभाग की टीम पर हमला कर दिया अचानक हुए हमले से मद्यनिषेध विभाग के अधिकारी वहां से भाग खड़े हुए.

घायलों का चल रहा इलाज

इस हमले में मद्यनिषेध विभाग के एक दरोगा कुमार धनंजय और होमगार्ड के जवान राकेश कुमार को चोट लगी और वह घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए नौबतपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जिसके बाद विभाग की गाड़ियों पर भी आक्रोशित ग्रामीणों ने हमला कर दिया. जिसमें एक गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं, इस संबंध में नौबतपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि थाना क्षेत्र के रघुरामपुर भेलूरा गांव में देर शाम मध निषेध विभाग की टीम अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी. इसी दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग की टीम पर हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हैं. दोनों को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading