नाले से ब’रामद हुआ यु’वक का श’व, हॉस्पिटल के पास करता था नाई का काम

पटना: राजधानी पटना में नाले से युवक का शव बरामद होने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है. मामला राजीव नगर थाना क्षेत्र के श्यामल हॉस्पिटल के पास का है. जहां सुबह एक शव को बरामद किया गया. युवक पुनपुन का रहने वाला बताया जा रहा है. वो पटना में श्यामल हॉस्पिटल के पास नाई का काम करके अपना भरण पोषण करता था.

Thumbnail imageकई वर्षो से खुला है नाले का ढक्कन

बता दें कि पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के श्यामल हॉस्पिटल के पास नाले का ढक्कन कई वर्षो से खुला हुआ है. जिसे अभी तक बंद नहीं कराया गया है. मृतक की पहचान पुनपुन के सुनील कुमार काे रूप में हुई है. वह श्यामल हॉस्पिटल के पास ही फुटपाथ पर नाई का काम करता था. उसी से उसका जीवन यापन चल रहा था. स्थानीय लोगों की मानें तो सुनील नाले पर शौच करने गया था और उसे मिर्गी की बीमारी थी. वह नाले में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई.

मिर्गी के दौरे की वजह से गिरा युवक

हालांकि मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की जांच में जुटी हुई है. उधर मृतक सुनील के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटनास्थल पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सूचना मिली थी कि नाले में एक शव पड़ा है. जिसके बाद हम लोग यहां पहुंचे हैं और शव को नाले से बाहर निकाल दिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृतक सुनील को मिर्गी की बीमारी थी उसी दरमियान नाले में गिरने से उसकी मौत हो गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading