महिला दरोगा सिपाही के साथ करती है ग’लत व्यवहार, सिपाहियों ने एसपी को दिया आवेदन

सीतामढ़ी : बिहार के पुलिस प्रशासन पर अक्सर सवाल खड़े होते रहते हैं. एक बार फिर एक ऐसा ही मामला सीतामढ़ी से सामने आ रहा है. जहां एक महिला थाना अध्यक्ष के कार्यशैली पर सवाल उठे हैं. उनके ऊपर ये आरोप लगा है कि वो सिपाही को भद्दी भद्दी गालियां देती हैं. उनके साथ बदसलूकी करती हैं. हालांकि ये पहली बार नहीं है. इससे पहले भी उनके ऊपर कई आरोप लग चुके हैं. केवल सिपाही ही नहीं बल्कि थाने में आए फरियादियों के साथ भी अमानवीय व्यवहार करती हैं. उनके खिलाफ सिपाही ने आवेदन भी दिया है.

सिपाहियों के द्वारा दिया गया आवेदन

दरअसल, सीतामढ़ी में एक थाना प्रभारी के कार्यशैली फिर सवालों के घेरे में है. मामला महिला थाना का है. जहां महिला थाना अध्यक्ष के द्वारा अपने ही सिपाही को भद्दी भद्दी गालियां देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में सिपाहियों के द्वारा आवेदन लिखकर सीतामढ़ी एसपी से इसकी शिकायत की गई है. दिए गए आवेदन में बताया गया है कि सभी सिपाही अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर तैनात थे. इसी बीच महिला थाना प्रभारी आती है और उन्हें भद्दी गालियां देती हैं.

पहले से ही विवादों में घिरी है थाना प्रभारी 

आपको बता दें कि, महिला थाना प्रभारी पहले से ही विवादों के घेरे में रही हैं. कई बार उनके द्वारा गाली-गलौज और फरियादियों के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है. बावजूद इसके उनके ऊपर प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हो पाती है. महिला थाना के सिपाही अहमद अंसारी समेत चार सिपाहियों ने एसपी से आवेदन देकर कहा कि हम लोगों के साथ थाना प्रभारी गाली गलौज करती हैं. जिससे काम करने में बड़ी मुश्किल हो रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.