मुजफ्फरपुर : आज मंगलवार को बाबा गरीबनाथ मन्दिर मे श्रद्धालुओं द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। बाबा गरीबनाथ मन्दिर के महंत अभिषेक पाठक ने बताया कि आज सावन के प्रथम दिन की खुशी मे बाबा गरीबनाथ धाम मे विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है। जिसमे हजारो श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे और शाम में बाबा गरीबनाथ पर जलाभिषेक के लिए पहलेजा के लिए रवाना होंगे।
बाबा गरीबनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर बनी रहे इसी कामना के साथ आप और हम संस्था की ओर से बाबा गरीबनाथ का भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे संजय महतो, राहुल कुमार,साहू पोखर सेवा दल अध्यक्ष गोलू सिंह, आकाश सहनी, व अन्य लोग उपस्थित रहें।








