रात को खाना खाकर घर के बाहर टहल रहा था श’ख्स, ब’दमाशों ने मा’री गो’ली

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है. जहां टहलने के दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बीती रात घटी इस घटना के बाद इलाके मे हड़कंप मचा हुआ है. ये घटना सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के ईटवा की है.

Thumbnail imageरात को टहलने के दौरान मारी गोली

मृतक व्यक्ति की पहचान ईटवा गांव के रहने वाले नवल कुंवर का पुत्र रमेश कुंवार के रूप में की गई है. घटना के संबंध मे मृतक के भाई चुनचुन कुंवर ने बताया कि उनका भाई रात में टहल रहा था, तभी अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. उसने बताया कि घटना के बकवा घर में सो रहे थे, तभी इसकी सूचना उन्हें प्राप्त हुई.

घटना की वजह स्पष्ट नहीं

बताया जा रहा है कि घटना के सूचना के बाद जब परिजन और मोहल्ले के लोग दौड़े, तब तक अपराधी मौके से भाग गए थे. जिसके बाद परिवार और स्थानीय लोग जैसे-तैसे नवल कुंवर को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले कर पहुंचे. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. हत्या के इस मामले में अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधी कौन थे और उनकी मंशा क्या थी.तफ्तीश में जुटी पुलिस

माना जा रहा है कि आपसी रंजिश में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल सिंघौल थाने की पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.