बेगूसराय में अ’पराधियों का बोलबाला, घर में घु’सकर सीओ को मारा चा’कू

बेगूसराय : बिहार में अपराधियों का बोलबाला है. आये दिन ऐसी खबरे आती रहती हैं. जो पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े करती है. ताजा मामला बेगूसराय से है. जहां घर में घुसकर युवक ने बखरी प्रखंड के सीओ शिवेंद्र कुमार पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि सीओ अपने निजी आवास पर थे तब ही अचानक युवक घर में घुस गया और हमला करना शुरू कर दिया. हालांकि ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

Maharashtra Crime Increased In Mumbai In 2022, But Crime Detection Rate  Declined By 14 Percent Said Police Report | Mumbai News: अपराध का पता  लागाने में नाकाम साबित हो रही मुंबई पुलिस,अचानक घर में घुस गया युवक 

घटना जिले के बखरी थाना क्षेत्र की है. मामले को लेकर बताया जा रहा है कि रात करीब 8.30 बजे जब सीओ अपने निजी आवास पर थे तब ही एक युवक आया और अचानक घर में घुस गया. सीओ को देखते ही उसने उनपर हमला करना शुरू कर दिया. युवक ने कई बार सीओ पर चाकू से हमला किया. जिससे वो घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.

ग्रमीणों ने युवक को पकड़ लिया

सीओ पर हमला करने के बाद युवक भागने लग गया, लेकिन ग्रमीणों ने उसे पकड़ लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है. फिलाहल इस बात का पता नहीं चल सका है कि आखिर युवक ने क्यों उनपर हमला किया. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही उनका तबदला गया जिले में हुआ है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading