बिहार: न ट्रैफिक जवान…न जरूरी सुरक्षा उपकरण, फिर भी हर साल 10 लाख से ज्‍यादा नई गाड़ियां सड़कों पर आ रहीं

बिहार में सड़कों पर हर बीतते दिन के साथ गाड़ियों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन उस हिसाब से मानव बल और जरूरी उपकरण नहीं बढ़ पा रहे। राज्य में हर साल औसतन 10 लाख नई गाड़ियों का निबंधन हो रहा है, जबकि इसके अनुपात में संसाधनों का अभाव है। सड़क सुरक्षा पर गठित समिति की रिपोर्ट में भी इस बात का उल्लेख है। गृह मंत्रालय की पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) के मानक के अनुसार, राज्य में यातायात की अपेक्षा ट्रैफिक बल की क्षमता महज 25 प्रतिशत है। कई शहरों में ई-चालान भी नहीं कट पा रहे हैं।

इनमें ब्रेथ एनलाइजर और डिजिटल कैमरे शामिल हैं। बीपीआरडी मानक के अनुसार, 722 ब्रेथ एनलाइजर होने चाहिए, जबकि 1254 हैं। इसी तरह 142 की तुलना में 875 डिजिटल कैमरों की खरीद की जा चुकी है।

सुधार के हो रहे उपाय, खरीदे जाएंगे उपकरण

सड़क सुरक्षा को लेकर सुधार के उपाय भी हो रहे हैं। पुलिस विभाग ने 28 नए जिलों में ट्रैफिक थाना शुरू करने के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का प्रस्ताव बनाया है, जिसे अंतिम स्वीकृति मिलने का इंतजार है। पटना, बिहारशरीफ, मुजफ्फरपुर और भागलपुर जैसे शहरों में एएनपीआर कैमरे लगाकर ई-चालान काटने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

साल 2019 से मार्च, 2023 तक खरीदे गए उपकरण

  • 17 इंटरसेप्टर वाहन
  • 19 मेटल कटर
  • 33 बॉडी वार्न कैमरा
  • 15 बड़े क्रेन
  • 43 स्पीड रडार गन

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.