डेंटिस्ट ने करा दी डि’लीवरी, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर हंगामा; ऑन ड्यूटी डॉक्टर को लोगों ने पी’टा

बिहार के मधुबनी के घोघरडीहा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। प्रबंधन की लापरवाही के कारण एक जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रसव के लिए आई प्रसूता की डिलीवरी एक डेंटिस्ट और नई नर्स ने करा दी।

Madhubani News: डेंटिस्ट ने करा दी डिलीवरी, जच्चा-बच्चा की मौत पर हंगामा; ऑन ड्यूटी डॉक्टर को लोगों ने पीटामृतका की पहचान घोघरडीहा थाना क्षेत्र के नौवाबाखर निवासी हरेराम कामत की पत्नी कविता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा तो मृत ही पैदा हुआ था। हालांकि, डिलीवरी के बाद प्रसूता की हालत खराब हो गई। इसके बावजूद उसे रेफर करके तत्काल बड़े अस्पताल नहीं भेजा गया।  परिजनों का आरोप है कि प्रसूता की मृत्यु के बाद उसे रेफर किया गया। आनन-फानन में एम्बुलेंस से मधुबनी सदर अस्पताल भेजा गया। हालांकि, फुलपरास से ही एम्बुलेंस को लौटकर आना पड़ा, क्योंकि परिजन समझ गए थे कि प्रसूता की मृत्यु हो गई है।

ऑन ड्यूटी डॉक्टर चढ़ा भीड़ के हत्थे

ये पूरी घटना शुक्रवार अलसुबह करीब 3 बजे हुई। इसके बाद सुबह में पीड़ित परिवार के लोग भारी संख्या में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में जुट गए। जच्चा-बच्चा की मौत से आक्रोशित स्वजन और ग्रामीणों के गुस्से का सामना एक आयुष डॉक्टर को करना पड़ा, जो सुबह की ड्यूटी पर आए थे। डॉक्टर के साथ मारपीट की गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading