भोजपुर पुलिस ने गुजरात की छह म’हिलाओं को हि’रासत में लिया, हाइवे पर चालकों को बना रही थी शि’कार

भोजपुर : भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहिया-जगदीशपुर स्टेट हाइवे पर बरहरवा टोला के समीप सड़क पर आपदा के नाम पर वसूली करने के मामले में पुलिस ने गुजरात की छह महिलाओं को हिरासत में लिया है। सभी महिलाओं से पूछताछ चल रही है।गुजरात पुलिस की मदद से उनका सत्यापन भी कराया जा रहा है। शुक्रवार को उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। दरअसल ,सड़क पर गुजरात की यह महिलाएं गाड़ियों से पैसा वसूली कर रही थी। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई।

चालकों के साथ कर रही थीं अभद्र व्यवहार

चालकों द्वारा पैसा नहीं देने पर अभद्र व्यवहार किया जा रहा था, जिसको देख ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर गश्ती पदाधिकारी दारोगा नीता कुमारी दल-बल के साथ मौके पहुंची और सभी छह महिलाओं को हिरासत में लेकर थाना पहुंची।

गुजरात से किया जा रहा वेरीफिकेशन

डीएसपी राजीव चंद्र सिंह और थानाध्यक्ष विलास पासवान सभी महिलाओं से पूछताछ कर रहे हैं। डीएसपी ने बताया कि गुजरात में कथित आपदा को लेकर ये महिलाएं पैसा मांग रही थी। गुजरात के वरीय पदाधिकारियों को भी सूचित किया गया है। सभी का गुजरात से वेरीफिकेशन कराया जा रहा है। ताकि, आगे की कार्रवाई की जा सके।

गुजरात से किताब बेचने आईं थी महिलाएं

फिलहाल सभी गुजराती महिलाएं पुलिस की निगरानी में हैं। आरोपित महिलाओं ने बताया कि आरा में हमलोग मैगजीन (किताब) बेचने आये थे, लेकिन बारिश से सब बबार्द हो गया। इसलिए सड़क पर उतरकर खाने के लिए पैसे मांग रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading