तीन दिन की लव मैरिज : पत्नी को दोस्तों के पास छोड़ गया पति, ससुराल से भी ध’क्के मार कर भगाया

पटना: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के शहरी गांव में अपने परिवार के यहां आने-जाने के दौरान सन्नी कुमार नामक युवक का गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया। धीरे-धीरे प्यार-मोहब्बत और जीने-मरने की कसमें खाने के बाद आखिरकार सनी ने युवती के साथ 3 जुलाई को शादी कर ली। दोनों की शादी लड़की के घर पर ही हुई। हालांकि, शादी के बाद युवक अपनी प्रेमिका को अपने घर ना ले जाकर पटना ले गया और दो दिन तक घुमाता-फिराता रहा। आखिरकार, तीसरे दिन युवक ने स्टेशन के पास सरहन गांव के तीन लड़कों के के पास अपनी पत्नी को छोड़ दिया।

आखिर Love Marriage के बाद क्यों पछताते हैं लोग? मिल गया इसका जवाब! | Why  couples unhappy in love marriage in hindi | TV9 Bharatvarshइधर, लड़का पक्ष के परिजनों ने युवक के अचानक गायब हो जाने की शिकायत पुलिस से की है। वहीं, गुरुवार के दिन लड़की पक्ष के लोग युवती को लेकर आपसी समझौता और लड़का पक्ष से मिन्नतें करने के लिए सरहन गांव पहुंचे, जहां दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई।

दुल्हन को धक्के मार कर ससुराल से निकाला

लड़का पक्ष के लोगों ने दुल्हन और उसके घरवालों को धक्के मार कर भगा दिया। इसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ बाढ़ पुलिस के पास पहुंची और ससुरालवालों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। लड़की पक्ष का कहना है कि लड़के ने लड़की की जिंदगी बर्बाद कर सड़क पर छोड़ दिया है। इसकी सजा उसे मिलनी चाहिए।

लड़के को गायब करने का आरोप

वहीं, लड़के पक्ष वालों का कहना है कि उनके बेटे को लड़की पक्षवालों ने कहीं गायब कर दिया है। हालांकि, लड़की पक्ष का कहना है कि लड़का जिस मोटरसाइकिल से हमारे घर पर आया था, वह अभी भी हमारे पास घर पर ही है। आरोप है कि लड़के की मां ने ही बेटे को कहीं भगा दिया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.