गया से चो’री नवजात PMCH में भर्ती मिला, सकुशल ब’रामदगी पर छलके माता-पिता के आंसू; बोले-इसे पुलिस ही बनाएंगे

गया : जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र के धीराबिगहा ग्राम से चोरी किए गए नवजात को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है।

गया से चोरी नवजात PMCH में भर्ती मिला, सकुशल बरामदगी पर छलके माता-पिता के आंसू; बोले-इसे पुलिस ही बनाएंगेजिला पुलिस कप्तान आशीष भारती ने गुरुवार की देर शाम टिकारी थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें बच्चा चोरी के मामले का खुलासा किया। आशीष भारती ने बताया कि बीते 5 जुलाई को अलीपुर थाना क्षेत्र के धीरा बिगहा ग्राम से रात में एक घर से नवजात चोरी हो गया था। मामले को लेकर ग्रामीण हेमंती देवी ने अलीपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। हेमंती देवी ने बच्चा चोरी का आरोप अपने ही छोटे ससुर गोरे बिंद पर लगाया। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी आशीष भारती ने जांच टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने नवजात को पटना के पीएमसीएच के शिशु वार्ड से बरामद किया।

नाम बदलकर नवजात का इलाज करा रहे थे आरोपी

नवजात के साथ हेमंती के छोटे ससुर गोरे बिंद और उसके साथ चंदौती थाना क्षेत्र के कुजापी ग्राम के मनु कुमार की पत्नी सरोज देवी भी थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों नाम बदल कर पीएमसीएच में नवजात का इलाज करा रहे थे। हालांकि, बच्चा चोरी की घटना को अंजाम देने का कारण नहीं पता चल सका।

पुलिस टीम पुरस्कृत

एसएसपी भारती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही कारण का पता लगाया जा रहा है। एसएसपी ने टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को पुरुस्कृत किया। वहीं, नवजात के सकुशल बरामदगी होने पर नवजात के माता-पिता ने पुलिस ही बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading