चाचा ने भाई और भतीजे समेत पांच लोगों पर किया ह’मला, जमीन वि’वाद कारण

जमुई: जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बानपुर गांव में गुरुवार की देर रात जमीन विवाद में चाचा ने अपने भाई और भतीजे सहित पांच लोगों पर तलवार से हमला कर दिया. इस हमले में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.

Gurugram Crime अवैध हथियार रखने वालों पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा दो  आरोपितों को किया गिरफ्तार - Gurugram Crime Branch crackdown on illegal  weapon holders two accused arrestedचाचा ने भाई और भतीजे पर किया तलवार से वार

घायलों में बानपुर गांव निवासी मो. मेराज खान, राजा खान, जमशेद खान, शाहजहां खातून और सुलेमान खान का नाम शामिल है. बताया जाता है कि सुलेमान खान और उसके भाई मो. हाशिम खान के बीच कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था. इसको लेकर गुरुवार की सुबह स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बुलाकर पंचायत की गई थी.

पांच घायल अस्तपाल में भर्ती

दोनों के बीच सुलह कराने के लिए पंचायत किया गया, लेकिन देर रात घर के पास रखे ईंट हटाने पर दोनों पक्ष में एक बार फिर कहासुनी हो गई और मामला मारपीट में बदल गया. दोनों और से जमकर लाठी और तलवार चले. घटना को लेकर घायल मेराज खान ने बताया कि उसके चाचा हासिम खान, विरासत खान, पुत्र टिंकू खान, आर्यन सहित दर्जनों लोगों ने तलवार और लाठी डंडे से हमला किया था.

पुलिस को आवेदन का इंतजार

इधर घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. वहीं पूछे जाने पर खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि मारपीट की घटना की जानकारी मिली है, लेकिन पीड़ित द्वारा अब तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading