दो लोगों के साथ बांध से नदी में कू’द गई गाड़ी, लोगों ने ही मौ’के पर कू’द कर बचा लिया इन्हें

दरभंगा : दरभंगा में बड़े हादसे के का शिकार होने से लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत थी कि लोग सही समय पर पहुंच गए और दो की जान बचा ली। घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के कोठराम गांव स्थित कमला नदी पर बने रिंगबांध की है। शुक्रवार दोपहर बोलेरो नदी की तेज धारा के बीच लुढ़क कर चली गई। इससे बोलेरो सवार चालक सहित दो लोगों की जान खतरे में पड़ गए। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

Bihar News :दो लोगों के साथ बांध से नदी में कूद गई गाड़ी, लोगों ने ही मौके  पर कूद कर बचा लिया इन्हें - Bihar News: In Darbhanga, Car With Three Peopleलोगों ने गाड़ी को नदी से बाहर निकाला 
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से बोलेरो गाड़ी को नदी से निकाला गया। इससे दोनों की जान बच सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जाता है कि जमालपुर स्थित बांध पर एक बोलेरो पर सवार दो व्यक्ति जा रहे थे।


सड़क पर फिसलन के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया
बारिश के कारण सड़क गिला होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे बोलेरो सीधे धुलककर  कमला नदी की तेज धारा में चली गई। बोलेरो में सवार दोनों लोग चिल्लाते हुए। वहां मौजूद लोगों से बचाने की गुहार लगाने लगे। स्थानीय लोगों काफी मश्क्क्त की लेकिन, उन्हें सफलता नहीं मिली। तब जाकर स्थानीय लोगों जमालपुर थाना को सूचना दी। मौके पर जमालपुर थाना पुलिस ने JCB मंगवाकर रस्सी के सहारे बोलेरो को स्थानीय लोगों की सहयोग निकाला। तब जाकर बोलेरो सवार दोनों की जान सही सलामत बच सकी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.