दहेज में नहीं मिली बा’इक; ना’राज पति ने पत्नी को ग’ला घो’टकर उतारा मौ’त के घा’ट

बिहार के मोतिहारी से दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के पति ने उसकी गला घोट कर हत्या कर दी। आरोप मृतका के पिता ने लगाया है। घटना के बाद उसके ससुराल वाला घर छोड़ कर फरार बताए जा रहे हैं। यह मामला चकिया थाना क्षेत्र के देवपुर का है। मृतका के पिता पिपरा थाना क्षेत्र के महूआवा निवासी मेथूर भगत ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी प्रीति कुमारी (23) के शादी चकिया थाना क्षेत्र के देवपुर निवासी सुदामा चौरसिया के बेटे संतोष कुमार से चार साल पहले की थी। शादी के बाद दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हुई। प्रीति का पति शादी के बाद से ही दहेज में बाइक की मांग कर रहा था।

Bihar Crime:दहेज में नहीं मिली बाइक; नाराज पति ने पत्नी को गला घोटकर उतारा  मौत के घाट - Angry Husband Strangled His Wife To Death For Not Getting Bike  In Dowry Inउन्होंने बताया कि शनिवार को संतोष प्रीती को विदा करा कर ले गया और रविवार को सूचना मिली कि मेरी बेटी की मौत हो गई। जब घर पर गए तो देखा कि शव उसी तरह से बेड पर पड़ा था और घर वाले फरार हो गए। उसके बाद घटना की सूचना चकिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।

चकिया थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि महिला की मौत की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। मृतका के मायके वालों की तरफ से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.