समस्तीपुर में अ’पराधियों ने एक श’ख्स को उ’तारा मौ’त के घा’ट, दि’नदहाड़े गो’लियों से भू’ना

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना जिले के बंगरा थाना क्षेत्र की है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Thumbnail imageगोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हरिशंकरपुर बघौनी गांव के रहने वाले सुजीत कुमार चौधरी बंगरा थाना क्षेत्र के सिरसिया में एक नया मकान बनवाया था. मकान का कार्य पूर्ण हो गया था. आज प्लास्टर का काम चल रहा था. सुजीत कुमार प्लास्टर देखने के लिए नए मकान पर गए थे. उसी दौरान हथियारबंद अपराधियों ने सुजीत कुमार के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया. जिससे सुजीत कुमार की मौत हो गई.

अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर बंगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. सुजीत कुमार को एंबुलेंस में लादकर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बारे में मृत व्यक्ति के साला विनोद कुमार ने कुछ नहीं बताया. उन्होंने घटना का कारण स्पष्ट नहीं बताया. सिर्फ उन्होंने बताया कि 8 से 10 की संख्या में हथियारबंद अपराधी आए थे और घर का प्लास्टर का काम चल रहा था. उसी दौरान सुजीत कुमार चौधरी को गोली मार दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.