पतंजलि के केमिकल से सोना साफ करने का दिया था झां’सा,लाखों के गहनों की कर दी स’फाई

भागलपुर :भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित कमरगंज पंचायत के जहांगीरा गांव में रविवार को दो बाइक सवार युवकों ने पंतजलि से बने केमिकल से सोने-चांदी के जेवरात साफ करने का झांसा देकर एक महिला से लाखों रुपये के जेवरात ठग लिए।

इन 8 आसान घरेलू तरीकों से अपने घर पर अपने सोने के गहनों को साफ करें। 6 सर्वश्रेष्ठ आभूषण सफाई उत्पाद भी। (2021)पीड़िता सविता देवी ने बताया कि दोपहर में दो युवक बाइक से घर पर आए थे। दोनों ने बताया कि वे बाबा रामदेव के पंतजलि में काम करते हैं। पंतजलि से बने केमिकल से गहने साफ करने से उसकी चमक कभी नहीं आएगी। ऐसा कहकर दोनों युवकों ने महिला से सभी जेवरात निकलवा लिया।

इसके बाद एक-एक कर सभी जेवरों को दोनों युवक साफ करने लगे। साफ करने के दौरान दोनों युवक ने महिला को घर से हल्दी का पाउडर लाने के लिए कहा। इसी बीच दोनों युवक ने कागज की पुड़िया बनाकर महिला को दे दिया और कहा कि उसमें पाउडर मिलाकर गहनों को रखा है।युवकों ने महिला को कहा कि अभी इस पुड़िया को नहीं खोलना है। थोड़ी देर इसको फ्रिज के अंदर रख दो उसके बाद खोलना। जेवर चमकने लगेंगे। दोनों युवक के झांसे में महिला ने पुड़िया ले लिया। पुड़िया लेकर महिला घर के अंदर फ्रिज में रखने के लिए चली गई।
महिला ने बताया कि फ्रिज में रखने के दौरान पुड़िया खोलकर देखा तो जेवरात नहीं थे। जबतक बाहर आई तब तक दोनों युवक सोने की चेन, बाली, ब्रासलेट लेकर फरार हो गए। मामले को लेकर पीड़िता ने थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से जांच-पड़ताल करने में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.