पटना में सूट-बूट में आया चो’र, दि’नदहाड़े अपार्टमेंट से उ’ड़ा ले गया कार; सुरक्षा गार्ड भी नहीं कर सके पहचान

पटना : अब चोर सूट-बूट में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। कंकड़बाग थानांतर्गत भाभा कालोनी स्थित शांति अपार्टमेंट में दिनदहाड़े सूट-बूट में आए चोर ने पार्किंग में खड़ी कार उड़ा ली। घटना की जानकारी वाहन मालिक को मंगलवार की दोपहर हुई।

पटना में सूट-बूट में आया चोर, दिनदहाड़े अपार्टमेंट से उड़ा ले गया कार;  सुरक्षा गार्ड भी नहीं कर सके पहचानसीसीटीवी कैमरे में आरोपित की तस्वीर कैद

अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपित की तस्वीर कैद हो गई है। आरोपित ने आसमानी रंग की शर्ट, नीले रंग की फॉर्मल पैंट और काले रंग के जूते पहन रखे थे। पीड़ित शिखर दीप ने थाने में लिखित शिकायत की है। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई है।

आरोपित के हाव-भाव से नहीं हुई उसकी पहचान

नवादा जिले के नेमदारगंज थानांतर्गत छोटकी अमवा गांव निवासी शिखर दीप शांति अपार्टमेंट के फ्लैट में रहते हैं। उनकी हुंडई ग्रैंड आइ-10 कार अपार्टमेंट में खड़ी हुई थी। शिखर दीप छह जुलाई को नौकरी से संबंधित कार्य के लिए धनबाद गए थे। ठीक अगले दिन अच्छे कपड़े पहने हुए एक युवक दोपहर में डेढ़ बजे अपार्टमेंट के बेसमेंट में आया। सुरक्षा में तीन गार्ड की तैनाती थी, लेकिन उसका हाव-भाव देख कर किसी ने उसे नहीं टोका।

चोर कार का लॉक खोलकर कार लेकर फरार

दस मिनट तक वह आराम से हाथ में मोबाइल लेकर इधर-उधर टहलता रहा। उस वक्त कुछ बच्चे भी बेसमेंट में खेल रहे थे। इसके बाद, बड़ी सफाई से आरोपित चोर ने कार का लॉक खोला और गाड़ी लेकर फरार हो गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.