नहर में हाथ-पैर धो रहे बुजुर्ग के सामने अचानक आ गया मगरमच्छ, जानें फिर क्या हुआ

बगहा: बगहा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. ग्रामीणों के अनुसार नहर में हाथ-पैर धोने आए बुजुर्ग को मगरमच्छ जिंदा निगल लिया. दरअसल, खेत में काम पूरा होने के बाद जब बुजुर्ग वहां से निकलकर हाथ-पैर धोने नहर में गए, तभी नहर में मौजूद मगरमच्छ ने बुजुर्ग को दबोच लिया. बता दें कि यह घटना बगहा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के पास मौजूद तिरहुत नहर की है. मृतक की पहचान 65 वर्षीय नत्थू राम के रूप में की गई. सूचना पर SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन अब तक बुजुर्ग के शव का पता नहीं चला पाया है.

शख्स का शिकार कर लगातार उसकी सुरक्षा कर रहा है मगरमच्छ, स्ट्रिक्ट  सिक्युरिटी ने पुलिस को किया परेशान - crocodile guarding dead body at pond  shocks police sankri – News18 ...गंडक से निकलकर नहर तक आते हैं मगरमच्छ

ग्रामीणों के अनुसार जिस जगह पर बुजुर्ग को मगरमच्छ ने दबोचा, वहां कई दिनों से 4-5 मगरमच्छों को देखा जा रहा है. दरअसल, चंबल के बाद दूसरे स्थान पर गंडक नदी मगरमच्छ तथा घड़ियालों के अधिवास का सबसे प्रिय स्थान बना है. ऐसे में गंडक में बड़ी संख्या में मगरमच्छ पाए जाते हैं. गंडक नदी से 3 नहरें निकलती हैं. जिसमें दोन कैनाल, तिरहुत कैनाल और त्रिवेणी कैनाल शामिल है. समझने वाली बात यह है कि गंडक में पानी का स्तर बढ़ने पर या फिर सिंचाई के लिए इन्हीं नहरों में पानी छोड़ा जाता है. इस कारण नहर में पानी के साथ जलीय जीव भी प्रवेश कर जाते हैं. इनमें दैत्याकार मगरमच्छ भी शामिल होते हैं. हालांकि दूसरे जीवों से लोगों को परेशानी नहीं है, लेकिन बात जहां तक मगरमच्छ की है, तो यह ग्रामीणों के लिए यमराज बन जाता है.

हर वर्ष बरसात के समय बढ़ जाते हैं मामले

वैसे तो पश्चिम चम्पारण में गंडक नदी के समीप रह रहे लोगों को हर वक्त मगरमच्छों का सामना करना पड़ता है, लेकिन यह सामना बरसात के दिनों में काफी बढ़ जाता है. जहां अन्य दिनों में मगरमच्छनदियों में ही स्थिर रहते हैं, तो वहीं बरसात में जलस्तर बढ़ने पर वे नदी तथा नहरों से बाहर निकल खेतों तथा घरों तक घुस आते हैं. ऐसे में इंसान तथा मगरमच्छ का सामना पूर्णतः जानलेवा हो जाता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading