सांसद का फ’टा सिर : BJP नेताओं पर ला’ठीचार्ज, पहले घे’रा.. फिर दौड़ा-दौड़ाकर पुलिस ने भां’जी ला’ठियां….

पटना : बिहार विधानसभा घेरने निकले भाजपा नेताओं पर गुरुवार को लाठीचार्ज किया गया। बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज में कई महिला कार्यकर्ता और नेता घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को तीतरबीतर करने के लिए आंसू गैस भी छोड़े।बिहार में शिक्षक भर्ती और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा नेताओं ने गुरुवार को विधानसभा मार्च निकाला। जिसमें विजय सिन्हा समेत कई नेता शामिल रहे।

इस मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने डाक बंगला चौराहे पर भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज किया। इसके अलावा, पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे। वहीं, लगातार कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार की जा रही है।

नेता समेत कई मीडिया कर्मी भी घायल

महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का सिर फट गया है, उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। घायलों को एंबुलेंस से गार्डिनर रोड हॉस्पिटल भेजा गया है। घायलों में मीडियाकर्मी और भाजपा कार्यकर्ता दोनों शामिल हैं।इसके अलावा, महिला कार्यकर्ताओं को भी महिला पुलिस ने रोकने की कोशिश की और उनपर लाठीचार्ज किया गया। जिसमें कई महिला कार्यकर्ता घायल हो गईं।

विधानसभा मार्च को लेकर की गई थी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

शिक्षक भर्ती, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर भाजपा ने आम लोगों से अधिक से अधिक संख्‍या में शामिल होने की अपील की थी। धरना-प्रदर्शन व प्रतिबंधित क्षेत्र गांधी मैदान से विधान सभा तक मार्च और घेराव के इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। पटना में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। छह मजिस्ट्रेट, तीन DSP, दो सिटी एसपी तैनात किए। 200 लाठी पार्टी और 50 से अधिक राइफलधारी और 50 महिला पुलिस सहित एसटीएफ के जवानों की तैनात किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.