दिनदहाड़े बाइक सवार ब’दमाशों ने मोबाइल छी’नने के बाद मा’र दी गो’ली, इलाके में दहशत

सीवान : बिहार के सीवान अपराधी बेखौफ हो गये है. जहां बदमाश ने एक व्यक्ति को गोली मारकर मोबाइल छीन लिया. घटना नवतन थाना क्षेत्र के मकरीयार बदली बाबा मोड़ के पास की है. बदमाशों ने व्यक्ति पर गोली चला दी. गोली बांह में लगी. बाइक सवार तीन बदमाश घायल व्यक्ति से मोबाइल छीन कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

राजस्थान में गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या, जयपुर से भरतपुर  कोर्ट ला रही थी पुलिस - rajasthan gangter kuleep jaghina shot dead  bharatpur court ntc - AajTakसीवान में बदमाशों ने मारी गोली

घायल युवक की पहचान नवतन थाना क्षेत्र के मकरीयार बदली बाबा मोड़ निवासी 40 वर्षीय पप्पू सिंह पिता राम नरेश सिंह के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पप्पू सिंह रोज की तरह अपने घर से निकले थे. बाबा मोड़ नहर के पास पुल के नीचे अपने दोस्तों से बात कर रहे थे. तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन अपराधी हथियार से लैस होकर पहुंचे और पप्पू सिंह से पहले मोबाइल छीना और फिर सीने पर गोली चला दी. जो गोली उनके बाजू में जाकर लगी. जिससे पप्पू सिंह घायल होकर गिर गए. आनन-फानन में आसपास के लोगों की मदद से सिवान सदर अस्पताल लाया गया.

तीन की संख्या में थे अपराधी

घायल पप्पू सिंह ने बताया कि बाइक सवार तीन बदमाश ने मोबाइल छीनकर गोली मार दी. थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. मोबाइल छीनने के बाद बदमाशों ने गोली क्यों मारी. अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading