मुजफ्फरपुर: आज मुजफ्फरपुर के छाता चौक सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर निर्मल- अनुपम फाउंडेशन स्वास्थ्य सेवा एवं रचनात्मक कार्यक्रमों के अवधारना के तहत हो रहा।
निवेदक संजीव कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार को लगातार 10वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन होने जा रहा है। शिविर का आयोजन सुबह 9:30 बजे से अपराहन 4 बजे तक जारी रहेगा । रक्तदान महादान है, इसीलिए कोई भी व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से आकर यहाँ रक्तदान कर सकता है।



