भोजपुर:बगीचा से मिला युवक का श’व, प’रिजनों ने लगाया ह’त्या का आ’रोप

भोजपुर: बिहार के आरा में एक युवक का शव  घर के पीछे बगीचे से बरामद किया गया है. परिजनों ने पूर्व के बकरी बांधने की लड़ाई में युवक की हत्या कर पेड़ से टांगने का आरोप लगाया है. घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चितकुंडी गांव की है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करा पुलिस छापेमारी में जुट गई है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शाहिर खान के 26 वर्षीय पुत्र धनु उर्फ अनवर खान का रात्रि 11 बजे के आसपास बगीचे में शव देखा गया. जिसके बाद मौके पर परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

भोजपुर में बगीचे से मिला युवक का शवकुछ दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है. इस घटना के बारे में मृत युवक के चाचा ने बताया कि दो दिन पूर्व पड़ोसी सुखदेव यादव से बकरी बांधने को लेकर मारपीट हुई थी. उस समय उनके परिवार के चार सदस्यों को बहुत बुरी तरह से मारा गया था. अभी भी कई लोगों के सिर में बैंडेज-पट्टी बंधा हुआ है. झगड़ा के बाद मुफ्फसिल थाना में समझौता हो गया था.

परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप

आगे परिजन ने बताया कि गांव के बगीचा में धनु का शव मिला है. हमलोग घर पर थे सुनते ही दौड़ कर गए और उसके शव नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी. इस दौरान परिजनों का आरोप है कि सुखदेव यादव और उनके परिवार के लड़कों के द्वारा हत्या कर के शव को पेड़ से लटका दिया गया है. इस संबंध में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने जानकारी दी कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की कार्रवाई में जुट गई है. जिनपर हत्या का आरोप लगा है उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.