औरंगाबाद : 5G नेटवर्क का केबल बिछा रहे म’जदूर को पिकअप ने रौं’दा, मौ’के पर मौ’त

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में सड़क हा’दसे में एक मजदूर की मौ’त हो गई. घटना जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के डिहरा बाजार के पास की है. जहां तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने एक मजदूर को ट’क्कर मा’र दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मजदूर की मौ’त मौके पर ही हो गई. मृ’त युवक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के जमुहारा गांव निवासी योगेश पासवान के रूप में की गई है. योगेश बाजार में 5 जी केबल बिछाने का काम कर रहा था.

बिलासपुर में एक्सीडेंट के बाद 982 बोरी चना ले उड़े लोग; केस दर्ज | Two  trucks collide, villagers took 982 sacks of gram after the accident, now  case registered - Dainik Bhaskarपिकअप की टक्कर से मजदूर की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओबरा थाना क्षेत्र के लख डिहरा गांव के पास 5 जी केबल बिछाने का काम चल रहा है. इस कार्य को करने के लिए इसी थाना क्षेत्र के जमुहारा गांव निवासी 32 वर्षीय योगेश पासवान को रखा गया था. प्रतिदिन की तरह वह मंगलवार को भी काम कर रहा था. इसी दौरान उसे तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया.

नाश्ता करने जा रहा था लख डिहरा बाजार

 प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक काम के बाद जलपान करने लख डिहरा बाजार जा रहा था. तभी एक तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. स्थानीय नागरिकों के द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गई. सूचना पाकर परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा ले गए. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना के बाद अस्पताल प्रबंधक के द्वारा इसकी सूचना ओबरा थाना की पुलिस को दी गई. ओबरा थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने बताया कि थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां से पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया.

परिजनों ने की मुआवजे की मांग

ओबरा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से इस मजदूर की मौत हुई है. घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. राजद महासचिव इंदल यादव ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा राशि देने की मांग की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading