मायके वालों ने नवविवाहिता के स’सुराल वालों के घर के सा’मने ज’लाया श’व, चार माह पहले हुई थी शादी

गोपालगंज:बिहार के गोपालगंज से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शादी के चार माह के बाद ही ससुराल वालों ने नवविवाहिता की हत्या कर दी. परिजनों ने शव को लेकर मृतका के ससुराल आलापुर पहुंचे. जहां उसके घर के सामने दाह संस्कार कर दिया गया. ग्रामीणों के विरोध के बावजूद आक्रोशित मायकेवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया. इस दौरान भारी संख्या में लोग भी मौजूद थे. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर अक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया. मामला माझागढ़ थाना क्षेत्र के आलापुर गांव का है.

गोपालगंज में नवविवाहिता का दाह संस्कार

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सवना गांव निवासी शंभू शरण प्रसाद ने अपनी इकलौती बेटी निशा कुमारी की शादी फरवरी माह में अलापुर गांव निवासी मुकेश कुमार से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार धूमधाम से करायी थी. उसने कभी सोचा नहीं था की जिस बेटी को घर से विदा कर रहा है. उस बेटी की महज 4 माह के बाद हत्या कर दी जाएगी.

ससुराल वालों ने बेटी की कर दी हत्या

मृतका के पिता ने बताया कि ससुराल पक्ष द्वारा उसके साथ मारपीट कर उसके गले में फांसी का फंदा लगाकर हत्या कर दी गई. पड़ोसी द्वारा फोन कर इसकी जानकारी दी गई. जानकारी पाकर जब पहुंचे तो शव कमरे में पड़ा था. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस के आने की भनक लगते ही ससुराल के सभी लोग फरार हो गए.

दहेज के लिए करता था प्रताड़ित

मृतक के पिता ने बताया कि शादी के बाद उसका पति और ससुराल पक्ष के द्वारा 10 लाख रुपए और कार की मांग करता था. नहीं देने पर मारपीट करता था. उसके पति का किसी दूसरे लड़की से अवैध संबंध था.पिता ने बताया कि अवैध संबंध का पता चलने पर मृतका विरोध करती थी. जिसको लेकर भी उसे प्रताड़ित करता था. कई बार समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया, लेकिन पता नहीं था की उसकी हत्या कर दी जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading