मुजफ्फरपुर : सावन का पावन महीना चल रहा है, तीसरी सोमवारी पर शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब देखने को मिला। मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। इस दौरान हजारों कावड़ियों ने बाबा को जल चढ़ाया और प्रार्थना की।

देर रात से ही यहां बड़ी संख्या में कांवरिये जुटे रहें, आलम यह था कि आरबीटीएस कॉलेज, रामदयालु सिंह कॉलेज, मुक्तिनाथ मंदिर और डीएन हाई स्कूल में कावंड़ियों को ठहरने के लिए जगह काम पड़ रही थी । शहर में कांवरियों का प्रवेश रविवार सुबह से ही हो गया था।
कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी चौकस नजर आई। पिछली सोमवारी की भीड़ को देखते हुए मंदिर के सभी मार्गों पर सुरक्षा बल तैनात की पूरी तैनाती दिखी। श्रद्धालुओं के अलग- अलग जत्थे को मंदिर में अंदर प्रवेश कराया गया। कंट्रोल रूम से भी लगातार कांवरियों को धैयपूर्वक लाइन में आकर जलाभिषेक करने का आग्रह किया गया।
साथ ही श्रद्धालुओं ने रंगीला जायसवाल के गाने पर झूमते हुए बाबा के नगरी में जलाभिषेक किया। कावड़ियों को बाबा गरीब नाथ सेवा समिति द्वारा सम्मानित किया गया, माथे पर टीका लगाकर सेवा में जुटे रहें सेवा शिविर के लोग। शहर के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखने को मिला जिसमें पालकी कावड़ यात्रा आकर्षक का केंद्र बना। बाबा गरीबनाथ सेवा समिति ,महाकाल सेवा दल ,मारवाड़ी सेवा समिति एवं शहर के कई अन्य सेवा समितियों द्वारा कावड़ियों को सेवा दी गई।


