बिहार के कई इलाकों में ठनका का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

पटना: बिहार में इन दिनों मानसून की रफ्तार काफी सुस्त पड़ी हुई है. जिस वजह से पूरा बिहार उमस भरी गर्मी की चपेट में है और बिहार पर सूखे का संकट भी है. हालांकि प्रदेश में आज यानी शनिवार से मानसून का सिस्टम सक्रिय हो रहा है. हालांकि राजधानी पटना को अभी भी बारिश का इंतजार है और पटनावासी उमस भरी गर्मी से परेशान है.बिहार में अगले 24 घंटे भारी, आंधी-बारिश के साथ ठनका और ओले गिरने की चेतावनी13 जिलों में बारिश का अलर्ट

 

मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तर पूर्व क्षेत्र के 7 जिले सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और दक्षिण पश्चिम के 6 जिले बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में अनेक स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.

वैशाली जिले का रहा सर्वाधिक तापमान

विगत 24 घंटे में प्रदेश के वैशाली जिले में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस जबकि राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. शनिवार को एक बार फिर से पटना में बारिश की कोई अच्छी स्थिति नहीं बन रही है. जिस वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करेगी.

प्रदेश में पूर्वा हवा का प्रवाह

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी के समय पूरे राज्य भर में पुर्वा हवा का प्रवाह बना हुआ है. इस हवा से वातावरण को नमी मिलती है और बारिश की संभावना बनती है. लेकिन वर्तमान के पुर्वा से मिलने वाली नमी में इतनी ताकत नहीं है, जो ऊपर के वातावरण तक पहुंच सके. इसी कारण राज्य में बारिश नहीं हो रही है.

प्रदेश में सूखे का खतरा

हालांकि एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर उत्तरी उड़ीसा एवं गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के क्षेत्र में बना हुआ है जिस वजह से शनिवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार बन रहे हैं. बताते चलें कि मानसून के दौरान इस बार बारिश में कमी रहने के कारण प्रदेश पर सूखे का संकट मंडरा रहा है और धान की रोपाई लगभग 25% ही हो पाई है.

जुलाई में हुई सामान्य से कम बारिश

जुलाई महीने में मानसून की बारिश सामान्य से काफी कम दर्ज की गई है. जुलाई के महीने में अब तक 474.2 मिलीमीटर बारिश हो जानी चाहिए थी लेकिन अभी तक मात्र 243.8 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई है. जो सामान्य से 49% यानी कि 230.4 मिलीमीटर कम है. बारिश की कमी की वजह से मौसम विभाग किसानों को खेतों के लिए खुद से पानी का प्रबंध करने की सलाह दे रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading