भाजपा की केंद्रीय टीम से राधामोहन सिंह की छुट्टी, जेपी नड्डा ने ऋतुराज सिन्हा को दी बड़ी जिम्मेदारी

बिहार : मिशन 2024 को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच भाजपा ने केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर है। बिहार के ऋतुराज सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। वहीं वरीय नेता और मोतिहारी से सांसद और भाजपा के उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह को छुट़्टी दे दी गई है। वहीं राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। नई टीम में 13 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। हालांकि, इस बार बिहार से किसी भी नेता को उपाध्यक्ष नहीं बनाया गया है। साथ ही 8 महामंत्री बने हैं। एक राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, सह संगठन महामंत्री एक, राष्ट्रीय सचिव 13, कोषाध्यक्ष एक और एक सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

Rajasthan Election 2023 जेपी नड्डा आज जयपुर में करेंगे चुनावी मंथन वसुंधरा राजे समेत कई नेता रहेंगे मौजूद - Rajasthan Election 2023: JP Nadda Today Meeting With many leaders including ...पिछली कमेटी में भी राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली थी
भाजपा ने केंद्रीय पदाधिकारियों की नई टीम में बिहार से सिर्फ एकमात्र चेहरे ऋतुराज सिन्हा को जगह दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय सचिव बनाया है। पिछली कमेटी में भी इन्हें राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। बता दें कि पार्टी सांसद और सिक्योरिटी एंड इंटिलिजेंस (ASI) के संस्थापक RK सिन्हा के बेटे ऋतुराज सिन्हा साल 2005 से भाजपा के साथ् जुड़े। इसके बाद लगातार संगठन में बने रहे। वह 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के वॉर रूम मैनेजमेंट के पीछे थे। 2015 में उन्हें प्रचार समिति के सदस्य के रूप में जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद उन्होंने 2019 में अरूण जेटली की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय प्रचार समिति में शामिल कर लिया गया और राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व दिया गया था।

ऋतुराज सिन्हा के पिता RK सिन्हा की RSS में अच्छी पैठ
भाजपा सूत्रों की मानें तो ऋतुराज सिन्हा के पिता RK सिन्हा की RSS में अच्छी पैठ है। भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भी भेजा था। इसके बाद 2019 में वह चाह रहे थे कि ऋतुराज उनके जगह पटना साहिब से चुनावी मैदान में उतरे। लेकिन, अचानक रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया। इस सीट पर रविशंकर प्रसाद की जीत भी हुई थी। इधर, ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी के बाद लोग कयास लगा रहे हैं पटना साहिब सीट से उनकी दावेदारी हो सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading