बेगूसराय डीईओ ने वापस लिया अपना आदेश, अब बढ़ी दाढ़ी वाले टीचर आ सकते हैं स्कूल

बेगूसराय: बेगूसराय DEO ने अपना आदेश वापस लिया और इसके लिए लेटर भी जारी किया. नए लेटर के मुताबिक बढ़ी हुई दाढ़ी को लेकर दिया गया आदेश वापस ले लिया गया है. वहीं, महिला शिक्षकों के कपड़े को लेकर आदेश भी वापस लिया गया है. जबकि जींस और टी-शर्ट पहनने पर लगी रोक कायम रहेगी तो कुल मिलाकर बढ़ी दाढ़ी पर लगी रोक से शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है.

big bread newsबेगूसराय डीईओ का पुराना फरमान

आपको बता दें कि बेगूसराय डीईओ ने एक फरमान जारी किया था. डीईओ ने अपने पत्र में निर्देश दिए थे कि सभी स्कूलों के अंदर शौचालय की नियमित साफ- सफाई होनी चाहिए और कोई भी शौचालय टूटा हुआ है तो उसकी जल्द मरम्मत होनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने शिक्षकों को लेकर कहा है कि कोई भी शिक्षक स्कूल में जींस – टी शर्ट में नहीं आएंगे. किसी भी शिक्षक की दाढ़ी बढ़ी हुई नहीं होनी चाहिए. वहीं, शिक्षिकाओं को लेकर कहा गया है कि भड़काओं या चमकीला वस्त्र पहन कर स्कूल में नहीं आना है. भारतीय परिधान में ही सभी शिक्षकों को स्कूल में आना होगा. डीईओ ने कहा है कि निरीक्षण के दौरान अगर कोई भी आदेश की अवहेलना करते पाए गए तो उनका वेतन काट लिया जाएगा.

मोबाइल करवाना होगा जमा

इसके साथ शिक्षकों को लेकर उन्होंने कहा था कि कोई शिक्षक क्लास के अंदर मोबाइल का उपयोग करते हुए नहीं दिखने चाहिए. उन्हें क्लास में आने से पहले ही अपना फोन जमा करा देना होगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.