पटना : 15 अगस्त को तुर्की की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा लहराएगी बिहार की बेटी लक्ष्मी

सहरसा : कहते हैं कि अगर आप में कुछ करने की इच्छाशक्ति हो तो पर्वत की चोटी भी छोटी नजर आती है. यही कारण है कि बिहार की बेटी ऊंचे पहाड़ों को भी लांघ चुकी है. जी हां, सहरसा जिले के बनगांव की रहने वाली लक्ष्मी झा ने पिछले दिनों महज दो घंटे में उत्तराखंड के चंद्रशिला नाम से विख्यात 4000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चंद्रशिला मंदिर पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर तिरंगा फहराया है. यह वही लक्ष्मी है जिन्होंने इसी वर्ष दक्षिण अफ्रीका के सबसे ऊंचे पहाड़ किलिमंजारो पर तिरंगा लहराया था, वह भी रिकॉर्ड तोड़ समय में. अब बारी है तुर्की के अररात पहाड़ की, लेकिन इस सपने में आर्थिक तंगी सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो रही है. तुर्की की इस चोटी पर चढ़ाई के लिए पैसों की जरूरत है. इसी चक्कर में लक्ष्मी राजधानी में धनकुबेरों के दरवाजे पर दस्तक दे रही है.

चौथे सबसे ऊंचे माउंट किलिमंजारो पर्वत पर तिरंगा फहरायेगी बिहार की बेटी  लक्ष्मी झा – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna |  Patna News15 अगस्त को एक तरफ जहां राजधानी पटना के गांधी मैदान में तिरंगा फहराया जाएगा, वहीं दूसरी ओर उसी दिन बिहार की बेटी लक्ष्मी झा तुर्की (टर्की) की सबसे ऊंची चोटी माउंट अरारत पर तिरंगा फहराने की तैयारी कर रही है. इसकी ऊंचाई 16854 फीट है. सारी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. कुछ दिनों में वह तुर्की के लिए रवाना होने वाली है. हालांकि, इस सपने को साकार करने की राह में आर्थिक तंगी रोड़ा बन रही है. कुछ लोगों ने मदद के लिए हाथ भी बढ़ाया है, ताकि बिहार की बेटी एक बार फिर इतिहास रच सके.

माउंट एवरेस्ट की भी है तैयारी

सहरसा की रहने वाली लक्ष्मी झा अब तक कई पहाड़ों की चोटी पर तिरंगा फहरा चुकी है. मात्र 36 घंटे में 19341 फीट ऊंचाई तय कर दक्षिण अफ्रीका में दुनिया के चौथे सबसे ऊंचे पर्वत किलिमंजारो पर भारत का झंडा लहराया है. इससे पहले लक्ष्मी ने नवंबर 2022 में सिर्फ 9 दिन के अंतराल में नेपाल के काला पत्थर पिक और माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचकर तिरंगा फहराया था. इसके अलावा भी कई ऐसे पहाड़ हैं, जिन्हें लक्ष्मी अपनी इच्छाशक्ति से फतह कर चुकी हैं. तुर्की के माउंट अरारत के बाद फिर तैयारी होगी माउंट एवरेस्ट की. फिलहाल, लक्ष्मी का फोकस माउंट अरारत पर तिरंगा फहराने का है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading