438 करोड़ की लागत से बिहार इस के स्टेशन की बदलेगी सूरत, जानें डिटेल्स

छपरा : बिहार के छपरा स्टेशन के कायाकल्प के लिए 438 करोड़ की योजना पर रेलवे बोर्ड ने मुहर लगा दी है. इसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे ने प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी कर दिया है. अब शीघ्र ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. बता दें कि वाराणसी रेल मंडल के पिछले बैठक में छपरा जंक्शन और छपरा में पड़ने वाली रेलवे परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों को उठाया गया था. वाराणसी मंडल की बैठक में महाप्रबंधकर चन्द्र वीर रमण के साथ वाराणसी रेल मंडल के प्रबंधक रामाश्रय पांडे भी मौजूद थे. सांसद द्वारा उठाये गए विषय पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे ने छपरा जंक्शन के सौंदर्यीकरण से संबंधित परियोजना को अंतिम रूप से मुहर लगा दिया.

Chhapra Railway Station in Saran Bihar (छपरा जंक्शन) - YouTube438 करोड़ की लागत से छपरा रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प
रेलवे महाप्रबंधक चंद्रवीर रमन ने बताया कि छपरा रेलवे स्टेशन का उन्नयन करने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है. कुल 438 करोड़ रुपये से इस रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा. उन्होंने आगे बताया कि छपरा रेलवे स्टेशन को उच्च सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया जाएगा और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. उन्होंने बताया कि ईपीसी इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण मॉडल पर अपग्रेड किये जाने वाली इस योजना में पुनर्विकास कार्य 36 महीने के भीतर पूरा किया जाना है. योजना के तहत स्टेशन के दोनों तरफ संपर्क पथों का भी निर्माण किया जायेगा जिसकी रूपरेखा शीघ्र ही तैयार की जाएगी.छपरा स्टेशन के दोनों तरफ बनेगा संपर्क पथ
रेलवे महाप्रबंधक चंद्रवीर रमन ने बताया कि स्टेशन के दोनों तरफ संपर्क पथों का भी निर्माण किया जायेगा. इस तरह के निर्माण हो जाने से स्थानीय लोगों को खासा लाभ होगा और रोजगार का साधन भी उपलब्ध होगा. इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों को आवागमन करने में भी कोई परेशानी नहीं होगी. बता दें कि संपर्क पथ का निर्माण से यह फायदा होगा कि स्टेशन के उस तरफ भी लोग जमीन खरीदकर घर बनाकर रहने लगेंगे. जमीन का रेट भी बढ़ जाएगा. साथ ही शहर का विकास भी होगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading