पैदल यात्रा कर यह शख्स बिहार को दिलाएगा विशेष दर्जा! चंपारण से 2021 में शुरु की थी यात्रा, जानिए इनको

नालंदा : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर गया जिला के तरवा गांव निवासी सुनील कुमार उर्फ सुनील गुरु पूरे राज्य की पैदल यात्रा पर निकले हैं. इसी कड़ी में आज अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर के मलमास मेला क्षेत्र में पैदल मार्च करते हुए पहुंचे. उन्होंने मेला क्षेत्र में घूमकर लोगों को जागरूक किया. उनके एक हाथ में तिरंगा झंडा सर पर स्लोगन लिखा टोपी और चेस्ट पर पोस्टर चस्पा था.इस दौरान उन्होंने बताया कि यह यात्रा बापू के कर्मभूमि चंपारण के नरकटियागंज से 2021 में शुरू किया था.

पैदल यात्रा कर यह शख्स बिहार को दिलाएगा विशेष दर्जा! चंपारण से 2021 में शुरु  की थी यात्रा, जानिए इनको - this person will get special status for bihar by  traveling onसभी जिले के डीएम से मिलकर इसके लिए ज्ञापन सौंपते हैं. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा सह हस्ताक्षर अभियान के लिए बी-वन समिति बनाई है. इसके माध्यम से ही वे जागरूक करते हैं. रोजगार के अभाव में लोग पलायन कर जाते हैं. बिहार-झारखंड बंटवारा के बाद खनिज संपदा झारखंड में चली गई. इस कारण बिहार से बाहर काम करने वाले मजदूरों का शोषण किया जाता है.

विशेष राज्य का दर्जा मिल जाय तो होगा यह बदलाव

अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाय तो उद्योगपति यहां आएंगे और उद्योग लगाएंगे. इससे मजदूरों को रोजगार मिलेगा. बिहार भारत का नम्बर वन राज्य बनेगा. कोरोना के कारण कुछ दिनों के लिए अभियान रोकना पड़ा था. दोबारा 2022 से लगातार चल रहा हूं. आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले जंतर-मंतर पर धरना देंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं. अब तक वे 10 ज़िला घूम चुके हैं. उनका लक्ष्य है कि सूबे के 38 ज़िलों का भ्रमण करेंगे जिससे की उनमें रोजगार का अवसर मिले.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading