पूर्णिया में तेज बारिश से बने बाढ़ जैसे हालात, घर में पानी भरने से डूबी बच्ची

पूर्णिया : पूर्णिया में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. एक घर में पानी में गिरने से एक बच्ची की मौत भी हो गई है. बताया जा रहा है कि जिले के नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव के हालात बन गए हैं. यहां हाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हाउसिंग कॉलोनी के एक घर में पानी भरने से 5 महीने की बच्ची की डूबने से मौत हो गई है. यहां जलजमाव से लोगों को भारी परेशानी हो रही है. तेज बारिश से जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं.

purnia newsसोते-सोते पानी में गिरी बच्ची

बच्ची की मौत की घटना मंगलवार अगले सुबह की बताई जा रही है. मामले को लेकर परिजनों ने बताया कि सोमवार से हो रही लगातार बारिश के कारण हाउसिंग कॉलोनी में बाढ़ जैसी भयावह स्थिति हो गई है. जलजमाव के कारण उनके घरों में कमर भर पानी जमा हो गया है. रात भर वे लोग सोए नहीं, जिस वजह से सुबह में बच्ची को दूध पिलाकर वो सो गई. इसी बीच बच्ची करवट लेने के दौरान चौकी से नीचे गिर गई. पानी में गिरने से बच्ची की मौत हो गई. घटना को लेकर मृत बच्ची की नानी ने बताया कि सुबह-सुबह वो काम पर चली गई थी. घर में उसकी बेटी अपनी 5 महीने की बच्ची के साथ सोई थी कि इसी बीच ये हादसा हो गया.

बाढ़ जैसे हालात

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हम बता दें पिछले वर्ष भी भारी बारिश की वजह से हुए जलजमाव में इस परिवार ने अपने एक सदस्य को खोया था. फिर इस हादसे से परिजनों का बुरा हाल है. गौरतलब है कि शहर का यह इलाका हर वर्ष भारी बारिश से जलजमाव की समस्या झेलता रहा है. गिरजा चौक समीप स्थित हाउसिंग कॉलोनी में जुग्गी झोपड़ियों में बसे सैकड़ों घर जलजमाव से उत्पन्न बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रही है. निगम प्रशासन के लाख दावों के बावजूद शहर के बीचो बीच बसे हाउसिंग कॉलोनी एवं अन्य प्रभावित इलाकों में हर वर्ष यह समस्या रहती है. इसको लेकर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि कब तक इसका उपाय निकालेंगे यह अब देखने वाली बात होगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.