बिहार में शिक्षक बनने वालों के लिए बड़ी खबर है. बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. बीपीएससी ने सभी शिक्षक अभ्यर्थियों से अपील की है कि 10 अगस्त से परीक्षा के 4 दिन पूर्व तक यानी 20 अगस्त तक प्रवेश-पत्र निश्चित रूप से डाउनलोड कर लें. परीक्षा केन्द्र कोड के संबंध में विस्तृत जानकारी 21 अगस्त से उपलब्ध कराई जाएगी.
लिखित परीक्षा काशेड्यूल भी पिछले दिनों जारी हो गया था. तैयारी में लगे अभ्यर्थियों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है. प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा 24 से 26 अगस्त तक दो पाली में ली जाएगी.ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने से पूर्व पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ (25 kb) अपने डैशबोर्ड में लॉगिन के बाद अपलोड करेंगे. इसके बाद ही प्रवेश-पत्र डाउनलोड होगा. डाउनलोड किए गए e-Admit Card में अभ्यर्थी को आवंटित परीक्षा केन्द्र कोड के रूप में दर्ज होगा, जिसमें केन्द्र कोडसेण्टर कोड और जिला का नाम अंकित रहेगा. सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश-पत्र की एक अतिरिक्त कॉपी अपने साथ परीक्षा केन्द्र ले जाना होगा और परीक्षा अवधि में विक्षक के सामने हस्ताक्षर कर उन्हें देना होगा. 10 अगस्त से परीक्षा के 4 दिन पूर्व तक यानि कि 20 अगस्त तक प्रवेश-पत्र निश्चित रूप से डाउनलोड करना होगा.

दो पालियों में होगी परीक्षा
बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस शेड्यूल के अनुसार 24 से 28 अगस्त तक दो पालियों में यह परीक्षा आयोजित होगी. प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, तो वहीं दूसरी पाली 03.30 बजे से शाम 05.30 बजे तक होगी. अभ्यर्थियों को प्रश्नों के हल करने के लिए 02 घंटे का समय दिया जाएगा. 24 अगस्त यानी गुरुवार को पहली पाली में वर्ग-1 से 5 तक के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी, वहीं दूसरी पाली में वर्ग-1 से 5 तक की महिला अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी.
25 अगस्त यानी शुक्रवार को प्रथम पाली में सभी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए भाषा (अर्हता) की परीक्षा होगी, वहीं दूसरी पाली में सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए भाषा (अर्हता) की परीक्षा होगी. 26 अगस्त दिन शनिवार को वर्ग 9 से 10 तक के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन और विषय की परीक्षा होगी, तो वहीं दूसरी पाली में वर्ग 11 से 12 तक के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन और विषय की परीक्षा होगी.