मुजफ्फरपुर: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुजफ्फरपुर में रामगढ़ परिवार की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है। इस तिरंगे की खास बात है कि यह झंडा 351 फीट की होती है। देश के सम्मान में इस तिरंगे को देखने के लिए लोगों की भरी भीड़ उमड़ती है। झंडा यात्रा शाम 4 बजे निकाली जाएगी।।
हर कोई इस तिरंगे को एक बार छूकर सलाम करना चाहता। जहां से भी यह तिरंगा निकलता है लोग इसके सम्मान में खड़े हो जाते है,और देश के वीर सपूतों को याद कर नमन करते हैं।
रामगढ़ परिवार के युवाओं द्वारा यह तिरंगा यात्रा निकाला जाता है, जो सरैयागंज टावर से होकर, छाता बाजार, दुर्गा स्थान, दीपक सिनेमा रोड, हरिसभा चौक, जवाहरलाल रोड और कम्पनीबाग के रास्ते होते हुए रामगढ़ चौक तक पहुँचती है। रामगढ़ परिवार के सदस्य आकाश सहनी ने बताया कि इस यात्रा के पीछे हमारा उद्देश्य लोगों के मन में देश हित की भावना जागृत करना होता है। जिससे कि उनके मन मे देश के लिये कुछ कर गुजरने की तमन्ना जागे। यह देश के उन तमाम स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए बलिदान दे दिया है ।

