मुजफ्फरपुर : 77वें स्वतंत्रता दिवस के रंग में पूरा शहर डूब गया है। राष्ट्रीनय पर्व को अपने-अपने अंदाज में लोग मना रहे हैं। शहर के खुदीराम बोस स्टेडियम में प्रभारी मंत्री जितेंद्र राय ने झंडोत्तोलन किया। साथ ही परेड को सलामी दी। इस दौरान प्रशासनिक तैयारियां पूरी रही। इसके बाद जिले के अन्य कार्यालयों में झंडारोहण किया गया। इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया गया। पूरे शहर को तिरंगे के रंग में रंग दिया गया है। खासकर स्कूली बच्चों में उत्साह देखते ही बन रहा था।
बता दे कि मुजफ्फरपुर जिले के शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में देश की स्वंतत्रता दिवस का 77वा दिवस मनाया जा रहा है। बिहार सरकार में कला संस्कृति और युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र राय द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान जिले ने पुलिस बल, एनसीसी कैडेट्स और बिहार सैन्य बल की भी ताकत को दिखाया। इस दौरान में जिले के कई गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ लोग और आला अधिकारी के रूप में तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गोपाल मीणा, आईजी पंकज सिन्हा, डीएम प्रणव कुमार, एसएसपी राकेश कुमार, सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
मंत्री जितेंद्र राय ने अपने संबोधन में जिले में चल रही विकास कार्य के साथ स्मार्ट सिटी के कार्य का प्रशंसा किया। साथ ही राज्य सरकार के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के लिए किए जा रहे कार्य को लेकर जिले प्रशासन को बधाई दिया। प्रभारी मंत्री और राज्य सरकार में कला संस्कृति और युवा मामले के मंत्री जितेंद्र राय ने खुदीराम बोस स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में जिले में अब भी चल रहे राज्य की सरकार के विकासात्मक कार्य की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चल रही अभियान को लेकर के जिला प्रशासन की तारीफ किया।
