बिहार : बिहार का मौसम फिर बदल सकता है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया और किशनगंज जिले में शुक्रवार यानी आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा बिहार के उत्तर मध्य भाग को छोड़कर सभी जिलों में वज्रपात की भी आशंका विभाग द्वारा जताई गई है.
बिहार में आज से फिर एक बार झमाझम का दौर शुरू हो सकता है. राज्य में सुस्त पड़ा मॉनसून फिर से सक्रिय होने लगा है. मौसम विभाग ने 05 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है. वहीं, कुछ जिलों को छोड़कर पूरे बिहार में वज्रपात के भी आसार हैं. राजधानी पटना की बात करें तो यहां शुक्रवार को दिन में बादल छाए रहने की उम्मीद है साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना है.
इन जिलों में भारी वर्षा का अलर्टमौसम विज्ञान केंद्र ने रोहतास, कैमूर, गया, औरंगाबाद और किशनगंज जिले में शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है. इसके अलावा बिहार के उत्तर मध्य भाग को छोड़कर सभी जिलों में वज्रपात की भी संभावना है. मानसून की ट्रफ लाइन का पश्चिम छोर हिमालय की तलहटी में दिखाई दे रहा है. वहीं पूर्वी छोर बाराबंकी, डेहरी, रांची और दीघा से गुजरते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी तक प्रभावी है. इस कारण बिहार में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.

कई स्थानों पर हुई बारिश
जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे के भीतर अररिया में अति भारी बारिश दर्ज की गई है. वहीं, पूर्वी चंपारण, बांका, पश्चिम चंपारण, और भागलपुर जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है. जबकि, अन्य जिलों में भी बूंदाबांदी देखने को मिली हैा. Indian Metrological Department पटना के अनुसार अररिया के फारबिसगंज में 117.4 mm, बांका के बोसी में 74.2 mm, पश्चिम चंपारण के लौरिया नंदनगढ़ में 68.4 mm, भागलपुर में 67.2 mm, पूर्वी चंपारण के सुगौली में 62.8 mm, पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में 75.2 mm, गया के खीरसराय में 74.8 mm बारिश रिकॉर्ड की गई है.
.