#तेज प्रताप यादव ने कोकोनट पार्क से हटाया अटल का नाम, नीतीश के वाजपेयी प्रेम पर बीजेपी ने उठाया सवाल

बिहार : बिहार में सोमवार की सुबह-सुबह नया राजनीतिक बवाल शुरू हो गया है जिसके सूत्रधार बने हैं आरजेडी नेता और पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव। तेज प्रताप यादव ने पटना में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखे गए अटल पार्क का नाम बदलकर कोकोनट पार्क कर दिया है। पटना के कंकड़बाग इलाके में बने इस पार्क का नाम पहले भी कोकोनट पार्क था लेकिन वाजपेयी के निधन के बाद यहां उनकी प्रतिमा लगाई गई और फिर इसका नाम अटल पार्क कर दिया गया। तेज प्रताप यादव के हाथों वापस इसका नाम कोकोनट पार्क करने के लिए सोमवार को वन विभाग ने लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया है। पार्क से अटल नाम हटाने पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वाजपेयी प्रेम दिखावा है।

Tej Pratap Yadav: मंत्री ने किया तीन पार्कों का उद्घाटन, अरुण सिन्हा के नहीं आने पर बोले- 'डर गए हैं BJP विधायक', minister-tej-pratap-yadav -inaugurated-three-parks-in-patnaप्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि पार्क से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम हटाने से साबत हो गया है कि जदयू के नेता अटल जी के प्रति जो प्रेम दिखाते हैं वह दिखावा है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह भारत रत्न का अपमान है। नित्यानंद राय ने कहा कि खुद राज्य सरकार ने इस पार्क को मान्यता दी थी, पार्क में उनकी प्रतिमा भी लगी है। ऐसे में पार्क का नाम बदलना भारत रत्न से सम्मानित वाजपेयी का अपमान है और यह आपत्तिजनक है। भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने पार्क नाम बदलने का फैसला वापस लेकर स्थायी तौर पर इसका नाम अटल पार्क करने की मांग की है।

पार्क का नाम बदलने पर विवाद के बीच पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने कहा है कि वन विभाग को जब नगर विकास विभाग के द्वारा यह पार्क हस्तांतरित किया गया था तब से ही इस पार्क का नाम कोकोनट पार्क है। बंदना प्रेयषी ने कहा है कि विभाग ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है। वन सचिव के मुताबिक यह पार्क 2021 में वन विभाग को सौंपा गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading