बिहार में केंद्रीय विद्यालयों और तारामंडल में आज दिखाई जाएगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग

चंद्रयान-थ्री की लैडिंग बिहार में सभी केंद्रीय विद्यालयों व दरभंगा के तारामंडल में बुधवार की शाम को दिखाई जाएगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन का आदेश है कि सभी केंद्रीय विद्यालयों में बुधवार की शाम 5.30 बजे से एक घंटे तक विद्यार्थियों को बड़े प्रोजेक्टर पर चंद्रयान तीन की लैंडिंग दिखाई जाए। कई निजी विद्यालय और राज्य सरकार के विद्यालयों ने भी ऐसी तैयारी की है। दरभंगा तारामंडल के सभागार में बुधवार की शाम पांच बजे से 6:30 बजे विशेष शो होगा।Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 का अब तक का सफर, कब-क्या हुआ? इतिहास रचने से  कितने कदम दूर ISRO | Jansattaइसमें इसरो द्वारा चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके लिए तारामंडल में प्रवेश का समय शाम 4:30 बजे रखा गया है। तत्काल तारामंडल में ज्ञान-विज्ञान से संबंधित शो देखने के लिए आफलाइन टिकट के माध्यम से ही बुकिंग होगी। टिकट का मूल्य 50 रुपये रखा गया है। 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए 25 रुपये निर्धारित किए गए हैं। तारामंडल के प्रभारी पदाधिकारी डा. संदीप तिवारी ने कहा कि तारामंडल में आमजन की सुविधा को देखते हुए 90 मिनट के लिए पार्किंग की भी सुविधा रहेगी।

इधर, चंद्रयान-3  में अब तक किए गए प्रयोग से लेकर लैंडिंग तक की पूरी वैज्ञानिक प्रक्रिया को देखने का मौका मुजफ्फरपुर के खरौना स्थित नवोदय विद्यालय के 10वीं कक्षा के छात्र सिद्धांत कुमार को मिला है। सिद्धांत मूल रूप से रक्सौल के लक्ष्मीपुर गांव के रहनेवाले हैं। सिद्धांत ने बताया कि पूर्व में इसरो के कार्यक्रम युविका में उनका चयन हुआ था। इस कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दो अभ्यर्थियों को प्रदेश भर से चंद्रयान-थ्री के वैज्ञानिक प्रयोगों को देखने के लिए इसरो ने आमंत्रित किया है।

इसरो की ओर से छात्र को भेजे गए आमंत्रण में कहा गया है कि बुधवार को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान की लैंडिंग होगी। इसके बाद 25 अगस्त से वैज्ञानिक प्रयोगों की प्रक्रिया शुरू होगी। इसे देखने के लिए मुजफ्फरपुर के नवोदय विद्यालय खरौना के सिद्धांत कुमार और जवाहर नवोदय विद्यालय पूर्वी चंपारण के छात्र धीरज का चयन किया गया है।सिद्धांत 24 अगस्त को पिता के साथ पटना से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेंगे। सिद्धांत के पिता राजेश गुप्ता बिजनेसमैन और मां प्रतिमा देवी गृहिणी हैं।

वहीं, चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बक्सर जिले के डुमरांव में कुशल युवा कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान की तस्वीर के साथ हवन-पूजन किया। यहां के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंगकी कामना की। हवं पूजन के बाद छात्र-छात्राओं ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता से पूरी दुनिया भारत की ताकत देखेगी। चंद्रमा को भोलेनाथ अपने शीश पर धारण करते हैं, वे ही हमें सफलता देंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading