सम्राट चौधरी ने ललन सिंह को दी बड़ी चुनौती, अब क्या करेंगे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष?

बिहार में जाति आधारित गणना को लेकर सियासत हमने का नाम नहीं ले रहा है. जदयू ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि बीजेपी इसमें अडंगा लगा रही है. ललन सिंह के आरोप पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि जदयू प्रदेश में भ्रम फैलाने का काम कर रही है. उन्होंने ललन सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि वह साबित करें कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल ने विरोध किया हो. सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी झूठ फैलाने वाली यूनिवर्सिटी है.

Bihar Politics: सम्राट चौधरी ने ललन सिंह को दी बड़ी चुनौती, अब क्या करेंगे  JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष? | Samrat Chaudhary gave a big challenge to Lalan  Singh what will JDU nationalललन सिंह का बयान

आपको बता दें कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि बिहार में जाति आधारित गणना हो रही है. इसको लेकर सभी दलों ने अपनी सहमति दी थी. पीएम से नीतीश कुमार सभी दलों के प्रतिनिधि के साथ मिले थे. पूरे देश में गणना की मांग की गई, लेकिन केंद्र सरकार ने नहीं माना. 70 प्रतिशत काम होने के बाद पटना हाईकोर्ट में मामला चला गया. हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है. 2 डेट में सुनवाई हो चुकी है. बीजेपी के लोग परोक्ष रूप से इसमें शामिल हैं. पहले बीजेपी पर्दे के पीछे से काम कर रही थी अब खुलकर सामने आ गई है. सॉलिसिटर जनरल अब इस मामले में सामने आ गए हैं. बीजेपी यही काम नगरपालिका चुनाव के समय में भी कर रही थी.

तेजस्वी यादव का बयान

वहीं, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दिल्ली रवाना होने से पहले जाति आधारित गणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हो रही सुनवाई को लेकर कहा कि साफ यह नजर आ रहा है अब बचा क्या है? पहले छुप-छुप कर आता था, अब सब कुछ सामने से आ गया है. अब विरोध सामने से हो रहा है जो बात हम लोग पहले कहते थे वह बात सामने आ गई है. वहीं, कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी ने बिहार की तुलना पाकिस्तान से कर दी ऐसे में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बगल में यूपी चले जाएं और जाकर देख ले क्या हो रहा है वहां. उस पर हमको कुछ नहीं कहना. हम लोग अपना काम कर रहे हैं. लोगों का काम है विरोध करना. सबको पता है कथनी, कहानी, बयानबाजी अब चलने वाला नहीं. 24 को लेकर लोग डरे हुए हैं. कुछ ना कुछ तो बोलेंगे ही.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading