बिहार में चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए पूजा अर्चना, बच्चों को साथ पूजा में BJP कार्यकर्ता भी हुए शामिल

पटना: अंतरिक्ष में भारत एक बार फिर बड़ी कामयाबी की ओर बढ़ रहा है. मिशन चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए देश और दुनिया की निगाह चंद्रयान पर टिकी हुई है. इसरो के अनुसार चंद्रयान 3 आज शाम लगभग 6:04 बजे लैंड करने के लिए तैयार है. मिशन चंद्रयान तीन की सफल लैंडिंग के लिए पटना स्थित वेद विद्यालय के छात्रों द्वारा पूजा और यज्ञ किया गया. श्रद्धालु के साथ बीजेपी कार्यकर्ता कल्लू भी इसमें शामिल हुए.

चंद्रयान 3 का सैटेलाइट कर रहा अच्छे से काम', इसरो के प्रमुख बोले- सबकुछ ठीक है । Chandrayaan 3 Satellite is healthy and fine says ISRO chief s somnath - India TV Hindiपूजा में बीजेपी कार्यकर्ता भी हुए शामिल

बीजेपी कार्यकर्ता कल्लू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के हैसियत से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा अर्चना की जा रही है. ब्राह्मणों के द्वारा आज दिन भर पूजा अर्चना के साथ हवन किया जाएगा. वो चाहते हैं कि चंद्रयान-3 चांद पर बिना किसी बाधा के सफल लैंडिंग कर भारत इतिहास में नाम रच सके. बता दें कि भारत आज इतिहास लिखने जा रहा है, चंद्रयान 3 चांद की सतह पर लैंड कराया जाएगा.

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा-अर्चना

इसरो के अनुसार जहां लैंडिंग के लिए निर्धारित समय से ठीक 2 घंटे पहले चंद्रयान को उतारना या ना उतरने पर अंतिम निर्णय भी लिया जाएगा. हालांकि चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर देश की जनता में काफी उत्साह है. लोग भगवान से मंगल कामना कर रहे हैं कि चंद्रयान-3 सफल लैंडिंग कर इतिहास रच सके. पूरे देश-दुनिया की नजर चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर टिकी हुई है. वहीं वेद विद्यालय के छात्रों द्वारा भी पूजा अर्चना की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading