India Post GDS Bharti 2023: 10वीं पास के लिए भारतीय डाक में नौकरी पाने का मौका, जल्द करें आवेदन

भारतीय डाक में नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है. इसके लिए आवेदन करने की आज यानी 23 अगस्त को आखिरी डेट है. अगर आपने अभी तक भारतीय डाक (India Post) में 30,041 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) को पदों के लिए आवेदन नहीं किए हैं, तो बिना किसी देरी के तुरंत आवेदन करें. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म जमा करके इस भर्ती अभियान में भाग ले सकते हैं. इसके बाद 24 से 26 अगस्त तक इन फॉर्म्स को एडिट करने के लिए विंडो उपलब्ध कराई जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने पहले 2023 में GDS भर्ती के लिए पंजीकरण कराया था, वे सीधे आवेदन कर सकते हैं. नए उम्मीदवारों को पहले अपना पंजीकरण कराना होगा और फिर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

भारतीय डाक की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in Hindi -  Zee News HindiIndia Post GDS Bharti के लिए पदों का विवरण
GDS की 30,041 नोटिफाइड रिक्तियों को तीन पदों में विभाजित किया गया है. इसमें ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर, ग्रामीण डाक सेवक शामिल है.

India Post GDS Vacancy के लिए जरूरी आयुसीमा
इन पदों के लिए कम से कम 18 साल और 40 साल से अधिक उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट लागू है.

क्या है भारतीय डाक में नौकरी पाने की योग्यता
जिन उम्मीदवारों ने अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में गणित और अंग्रेजी के साथ कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की है, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. उन्हें कम से कम माध्यमिक लेवल तक स्थानीय भाषा में अध्ययन करना चाहिए. इसके अलावा, उन्हें कंप्यूटर, साइकिलिंग और आजीविका के पर्याप्त साधनों का ज्ञान होना आवश्यक है.

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों को सिस्टम जनरेटेड मेरिट लिस्ट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. मेरिट लिस्ट कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर चार दशमलव की सटीकता के प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी.
यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन शुल्क

india Post GDS के लिए देना आवेदन शुल्क
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 का आवेदन शुल्क ₹100 है. सभी महिला, एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों और ट्रांसवुमेन उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading