चंद्रयान 3 मिशन में शामिल रहे सहरसा के आयुष, पूर्व विधायक ने खास अंदाज में किया माता-पिता का सम्मान

सहरसा. देश के लिए गर्व की बात है इसरो के वैज्ञानिकों के द्वारा चंद्रयान 3 का सफल परीक्षण किया गया. इस सफल परीक्षण में सहरसा जिले के कहरा गांव के रहने वाले आयुष झा का भी बड़ा योगदान है. इस ऐतिहासिक मौके पर इस टीम का हिस्सा बने अदभुत मौके पर आयुष ने वीडियो कॉल कर परिवार वालों से बात की. खास बात तो यह कि चंद्रयान 2 में भी आयुष झा का योगदान रहा था. ऐसे में कहरा गांव में उनके घर बधाई देने लोगों का तांता लगा हुआ है.

इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि गांव और जिले के लोगों को गर्व है. ऐसे में बधाई देने और आयुष झा के माता-पिता को सम्मानित करने पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना भी पहुंचे और माता-पिता को पाग और चादर से सम्मानित कर मिठाई खिलाकर बधाई दी. आयुष झा के पिता ललन झा सुपुत्र की उपलब्धि से बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि जब से होश में आया तब से बचपन में जो खिलौना खरीदता था उसको खोलता था, फिर से उसको सेट करता था. पिता ने बताया कि आयुष को को चेस से भी बहुत लगाव था. वो शुरू से ही कहता था जो कि हम ऐसी पढ़ाई करेंगे जो राज्य में कहीं कहीं होगी. उसका चयन आईआईटी में भी हुआ था, लेकिन वह बोला कि हम अभी और पढ़ेंगे.

वहीं, इस सफलता को लेकर आयुष झा की मां विनीता झा ने भी कहा कि हम बहुत खुश हैं. बहुत संघर्ष से हम अपने बच्चे को पढ़ाएं हैं. बच्चे की पढ़ाई में कभी नहीं रोकी. जब जो जरूरत होती थी वो ये पूरा करते रहे. बच्चे ने भी बहुत मेहनत की, इसलिए आज यहां तक पहुंचा है. पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि धन्य है कहरा गांव की धरती और धन्य हैं उनके माता-पिता, जिन्होंने आयुष को जन्म दिया है. आज चंद्रयान 3 की जो सफलता है उसके इतिहास में जब भी लिखा जाएगा उसमें आयुष का नाम भी लिखा रहेगा. उस आयुष को बनाने में जो माता-पिता का योगदान है वो अद्भुत है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading