इंटरनेशनल यूथ फुटबॉल टूर्नामेंट में सिलेक्शन के लिए बिहार के इस टीम का हुआ चयन, जानिए कैसे मिला मौका

जमुई : भारत में फुटबॉल के मुकाबले क्रिकेट का क्रेज काफी ज्यादा है. हर गली चौराहे में बच्चे क्रिकेट खेलते हुए दिख जाते हैं. लेकिन पिछले कुछ सालों में फुटबॉल के प्रति लोगों का क्रेज भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है. अब कई ऐसे प्रतिभावान युवा सामने आ रहे हैं, जो फुटबॉल के क्षेत्र में भी काफी अच्छा कर रहे हैं. इसी बीच फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर जमुई से आई है, जहां से एक टीम का चयन नेशनल यूथ फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए किया गया है. यह टीम अगले महीने 3 सितंबर से गोवा में आयोजित होने वाले सेलेक्शन कैंप में जाएगी. जहां नेशनल टीम का चयन किया जाएगा और फिर वह टीम जर्मनी जाकर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में अपना जौहर दिखाएंगे.

दरअसल, जमुई पुलिस लाइन में पिछले 20 अगस्त से एफसी ब्रायन यूथ कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा था. जिसमें पटना, गया, जहानाबाद, बक्सर, जमुई, मुजफ्फरपुर सहित राज्य की 14 टीमों ने हिस्सा लिया था. इस पूरे टूर्नामेंट में बक्सर और जमुई की टीम फाइनल में पहुंची तथा बक्सर की टीम ने जमुई को फाइनल मुकाबले में हराकर यह मौका हासिल किया है. युवा प्रतिभाओं को निखारने तथा फुटबॉल के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने को लेकर इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा था.

भारतीय टीम में हो बिहार के तीन से चार खिलाड़ी
बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव इम्तियाज हुसैन तथा बिहार फुटबॉल टीम के मुख्य कोच संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यह बच्चे गोवा जाएंगे और हम यही उम्मीद कर रहे हैं कि वहां भी यह अच्छा प्रदर्शन करे. हमारी कोशिश है कि इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए जो टीम चुनी जाए, उसमें बिहार के कम से कम तीन से चार खिलाड़ी अवश्य शामिल हो. उन्हें इस लिहाज से तैयार किया जा रहा है तथा पूरे प्रतियोगिता को आयोजित करने के पीछे का उद्देश्य भी यही था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading