महज 16 वर्ष की उम्र में जिले की बेटी जान्हवी ने बढ़ाया मान, राष्ट्रपति से हुई मुलाकात

मुजफ्फरपुर : जिला के कटरा प्रखंड अंतर्गत अम्मा गांव निवासी संयुक्त राष्ट्र संघ अमेरिका मे प्रतिनिधि समाजसेवी डा० संतोष कुमार अर्चना अपनी पुत्री एवं लेखिका,मिस टीन ईण्डिया 2022,वैश्विक लैंगिक समानता कार्यकर्ता तथा संयुक्त राष्ट्र फाऊण्डेशन अमेरिका की हैट्रिक अवार्डी जाह्नवी के साथ भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से मुलाकात की.विभिन्न जांचोपरांत इन्हे रछा बंधन के दिन मिलने हेतू बुलाया गया था.संतोष कुमार ने बताया कि मिलने का जो पल था वह पूरी जीवन एक इतिहास के तौर पर हमारे परिवार के लिए रहेगा क्योंकी एक साधारण परिवार से उठकर पहले संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय अमेरिका मे प्रतिनिधित्व और अब देश की महामहिम द्वारा बुलावा पश्चात मुलाकात काफी गर्व का पल रहा.जाह्नवी ने बताया कि राष्ट्रपति महोदया बारबार एक बात पर बल दे रहीं थी कि बेटा पढाई के साथसाथ लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण पर जो तुम काम कर रही हो काफी आगे जाओगी,उन्होने आँख पर सैनिटरी पैड लगाकर लोगों को जागरूक करने वाली फोटो की काफी तारीफ की साथ ही बोली कि तुम्हारी लैंगिक समानता पर लिखी पुस्तक को मै पढूंगी.

 

अर्चना ने बताया कि मैडम ने हमारी पूरे परिवार द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की तारीफ की और बोली कि जाह्नवी जिस विषय पर कार्य कर रही है,उस विषय पर वाकई काम करने की जरूरत है और ये काफी आगे जाएगी.उन्होने जाह्नवी को आश्वासन दिया कि किसी भी जरूरत पर तुम खोजना और मेल करना,मैं मदद के लिए तैयार रहूंगी.राष्ट्रपति ने जाह्नवी को एक गिफ्ट बैग भी दिया जिसमे शैछणिक सामग्री चौकलेट आदि थे.जाह्नवी और उनकी माता अर्चना ने राष्ट्रपति को राखी भी दिया.

पूरी परिवार के इस उपलब्धि पर चिक्का फेडरेशन ऑफ ईण्डिया के डा० कौशल कुमार सिंह ,सोनी एन०जी०ओ० सहित कई सामाजिक संगठनों के साथ-साथ सी०ए० ,अरूण कुमार सिंह ,अधिवक्ता पंकज कुमार, यंगेस्ट सी०ई०ओ० सूर्य़ांश,समाजसेवी कुमार अनूप अनुराग, बिनोद बिनुराज सिंह,चन्द्रभूषण प्रसाद सिंह,अनिता कुमारी,बालेश्वर प्रसाद,रजनीकांत सिंह आदि ने बधाई दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading