पटना में आज से तीन दिन तक बरसेंगे बादल, चंपारण समेत जानिए अपने जिले का हाल

पटना : राजधानी समेत प्रदेश में बीते दो दिनों से मानसून की सक्रियता बनी हुई है। इनके प्रभाव से हल्की वर्षा का सिलसिला जारी है। भारी वर्षा की आस लगाए लोग उमड़-घुमड़ कर बादलों को देखते रहे पर झमाझम वर्षा राजधानी में नहीं हो सकी।

Pre-Monsoon in MP 2022: मध्य प्रदेश में नौतपा में बन रही बारिश की संभावना -  Pre Monsoon in MP 2022 Chances of rain in Nautapa in Madhya Pradeshभारी वर्षा को लेकर कोई सिस्टम अभी सक्रिय नहीं

बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिनों प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है। भारी वर्षा को लेकर कोई सिस्टम अभी सक्रिय नहीं है। अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित दक्षिण मध्य, दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर वज्रपात व मेघ गर्जन की संभावना है।

उत्तर बिहार मे हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई।

वहीं, बक्सर, रोहतास, सारण, कैमूर, बांका, मुंगेर, वैशाली, जमुई में हल्की वर्षा के आसार हैं। वहीं, बुधवार को उत्तर पूर्व व दक्षिण पूर्व भाग के 12 जिलों को लेकर मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान प्रदेश के अधिसंख्य भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा के आसार हैं। बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर बिहार के अधिसंख्य स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई। पूर्वी चंपारण के ललबेगियाघाट में 42.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी में 0.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ लखनऊ, सतना, रायपुर होते हुए एक कम दबाव का क्षेत्र से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी से होते ओडिशा व आंध्रप्रदेश तक प्रभावी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading