नीतीश कुमार की याददाश्त पर प्रशांत किशोर ने उठाए सवाल, कहा-कहना कुछ चाहते हैं; बोल कुछ और देते हैं…

पटना. ”नीतीश कुमार को ध्यान से सुनिएगा तो साफ दिखेगा कि उन पर उम्र का असर हो गया है. बोलना कुछ चाहते हैं, लेकिन बोल कुछ और देते हैं.” जन सुराज नाम से बिहार की राजनीतिक यात्रा कर रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार की यादाश्त पर बड़ा सवाल खड़ा किया है. प्रशांत किशोर ने ये बातें जनता दरबार के एक वायरल हो रहे वीडियो के हवाले से कही हैं.

Bihar CM Nitish Kumar took a jibe at Prashant Kishor, said - no ones  opinion is important | Bihar politics: बिहार की राजनीति में पीके के दखल से  नाखुश हैं सीएम नीतीश
वायरल वीडियो के हवाले से प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार के दौरान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि वो बातों को भूल रहे हैं. नीतीश कुमार को अगर ध्यान से देखिएगा तो पता चलेगा कि उनपर उम्र का असर हो गया है. पिछले एक साल की उनकी पुरानी स्पीच उठाकर देख लीजिए आपको पता चल जाएगा कि वो हर बात को जलेबी की तरह घुमाते रहते हैं. बोलना कुछ चाहते हैं बोल कुछ और जाते हैं.

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाते हुए कहा कि आपने कभी नीतीश कुमार को किसी फैक्ट्री बनाने को लेकर चर्चा करते सुना? नीतीश कुमार के लिए आज चर्चा का विषय क्या है? उनके लिए आज चर्चा का विषय है कि धरती का नाश होने वाला है. मोबाइल का उपयोग करने से लोग पागल हो रहे हैं. क्या यही नीतीश कुमार का काम है? नीतीश कुमार क्या साइकोलोजिस्ट हैं या मनोवैज्ञानिक हैं?

पीके ने कहा कि बिहार की जनता ने जो काम नीतीश कुमार को दिया है वो तो ये कर नहीं रहे, बाकी बेकार की चीजों में इनका ध्यान रहता है. दुनिया कितने दिनों तक रहेगी कब खत्म हो जाएगी, इस पर बात करते हैं. आज देश में भ्रष्टाचार कहां नहीं है? नेता कहां झूठ नहीं बोल रहे हैं? इसके बावजूद आज बिहार जैसी भयावह स्थिति देश के किसी दूसरे राज्य में नहीं है. प्रशांत किशोर इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विकास के दावों की पोल खोलते हुए कहा कि इन नेताओं से आप कोई अपेक्षा न करें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading