सनातन वि’वाद पर RJD अध्यक्ष जगदानंद का ‘ज्ञान’ पढ़ लीजिए, क्यों लोहिया, लालू और कर्पूरी ठाकुर का दिया उदाहरण

पटना : डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के बाद से सनातन धर्म को लेकर विवाद जारी है। इसी बीच, बिहार में राजद अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी नेता जगदानंद सिंह ने तिलक लगाने वालों को भारत को गुलाम बनाने वाला बताया। इसके साथ ही उन्होंने कर्पूरी ठाकुर, लालू प्रसाद और राम मनोहर लोहिया का उदाहरण भी दे डाला।

jagdanand singh statement former mp shahabuddin and election result of  kudhani gvk | जगदानंद सिंह बोले- पूर्व सांसद शाहबुद्दीन थे समाजवादी, कुढ़नी  का चुनाव परिणाम धन-दौलत का कमालदरअसल, राजद नेता जगदानंद सिंह राजद कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग तिलक लगाकर घूमते हैं, उन्हीं लोगों ने भारत को गुलाम बनाया है।

जगदानंद सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए देश को गुलाम बनाने के लिए सनातन धर्म को मानने वालों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवाल पूछा कि भारत गुलाम किसके समय में हुआ? क्या उस समय कर्पूरी ठाकुर थे, लालू प्रसाद यादव थे या राम मनोहर लोहिया थे?

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading