बिहार में डेंगू का हाल देख सभी डीएम को चिट्ठी; हर हफ्ते रक्तदान शिविर लगाना सुनिश्चित करें

बिहार: पूरे बिहार में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पटना सहित कई जिलों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसको लेकर राज्य सरकार ने पत्र जारी किया है जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले के सभी जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिए गये हैं कि प्रत्येक सप्ताह रक्तदान शिविर लगाकर लोगों से रक्तदान करने की अपील करें।

इन महीनों में सबसे ज्‍यादा फैलता है डेंगू, मच्‍छर काटने के 3 दिनों में  दिखते हैं लक्षण - Symptoms of dengue sin three days after mosquito bite  know details - AajTakक्या लिखा है पत्र में 
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पत्र जारी किया है जिसमें राज्य के सभी डीएम को डेंगू के मद्देनजर आरडीपी की उपलब्धता के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है। पत्र में लिखा है कि मरीजों की संख्या में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है जिसको देखते हुए सभी जिलों में मरीजों के उपचार के लिए रक्त केन्द्रों में आरडीपी का उपलब्ध होना आवश्यक है। इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए नियमित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाय जिससे डेंगू के मरीजों का समुचित इलाज किया जा सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading