बिहार में सरकार के खिलाफ लोगों ने सड़क पर पौधारोपण कर जताया वि’रोध

नवादा : बिहार के नवादा से एक हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया है, जहां नाराज ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में सड़क का विरोध किया है. बता दें कि जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या से परेशान होकर आम लोग सड़कों पर ही धान रोपने लगे हैं. यह पूरा मामला नरहट बाजार का है, जहां आक्रोशित ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला है. लोगों में सीएम नीतीश कुमार और स्थानीय सांसद और विधायक के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा देखा गया है.

आपको बता दें कि जिले की सड़क पिछले 15 वर्षों से जर्जर है और पिछले 15 वर्षों में कई सांसद बदल गए, कई विधायक बदल गए लेकिन किसी ने भी इस सड़क के बारे में नहीं सोचा और आज स्थिति ऐसी है कि लोगों का सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. इस पंचायत की आबादी 10 हजार है, लेकिन यह सड़क आदर्श गांव खनवां और नरहट को जोड़ती है, जो पूरे प्रखंड का मुख्य बाजार माना जाता है, जहां प्रतिदिन 10 पंचायत के लोग मार्केटिंग के लिए आते हैं, लेकिन सड़क की हालत ऐसी है कि यहां के लोग इस सड़क को देखकर परेशान हो जाते हैं.

साथ ही ग्रामीण सुनीता देवी, सुखिया देवी, सुधीर चौधरी आदि दर्जनों लोगों ने बताया कि, ”हम लोग अक्सर इस सड़क के निर्माण की मांग करते रहे हैं, लेकिन किसी ने हमारी मांग पूरी नहीं की. साथ ही आज हमने सोचा कि सोमवार को नरहट की सड़क पर धान रोपा जाए, शायद इससे बिहार के सीएम नीतीश और जन प्रतिनिधियों की आंखें खुल जाएंगी और अगर इस रोड के निर्माण नहीं किया गया तो आने वाला 2024 की जो चुनाव है, उसमें हम नेताओं का पुरजोर विरोध करेंगे और जरूरत पड़ी तो बड़ा आंदोलन भी कर सकते हैं.”

वहीं आगे उन्होंने कहा कि, ”अगर इलाके में भारी बारिश होती है तो पूरी सड़क पर पानी भर जाता है. एक तरफ लोगों का कहना था कि हमारे खेतों में पानी नहीं है और बेहतर फसल नहीं लगी है, लेकिन सड़क पर मोबाइल जमा होने की समस्या है. अब देखना यह है कि यह सड़क कब बनेगी.”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.