जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने रविवार को हरनौत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाए।
ललन सिंह ने कहा कि देश झूठ के सहारे नहीं चलेगा। कार्यकर्ता समाज में भाजपा की पोल खोलें। भाजपा समाज में धार्मिक उन्माद फैलाना चाहती है, लेकिन लोकसभा चुनाव में यह चाल सफल नहीं होने दी जाएगी।
भाजपा ने नौकरी देने का भरोसा देकर लिया था वोट : ललन सिंह
भाजपा ने हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का भरोसा देकर वोट लिया था, जो छलावा सिद्ध हुआ। नौकरी व रोजगार देना तो दूर, भाजपा सरकार बंदरगाह, हवाई अड्डा, सेना, नेशनल हाईवे, रेलवे स्टेशन आदि का निजीकरण करने पर तुली है।

ग्रामीण विकास मंत्री ने की नीतीश कुमार की तारीफ
जदयू अध्यक्ष हरनौत विधानसभा क्षेत्र स्तरीय जदयू पंचायत अध्यक्षों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के घर-घर में बिजली व पानी का नल लगवाकर बड़ा काम किया है।
भाजपा ने जनता को ठगा: सांसद कौशलेंद्र
सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा ने काला धन, जीएसटी, नोट बंदी आदि के नाम पर जनता को ठगा है। बक्सर में रेलवे की जमीन बेची गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक ईं. सुनील ने कहा कि कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की नीतियों व विचार को घर-घर तक पहुंचाए
